भूपेश बघेल के आशीर्वाद से संगठन विस्तार की मुहिम में जुटे लक्ष्मण सेन, ओबीसी विंग को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प.....
रायपुर। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विंग के नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाकात को रायपुर शहर में कांग्रेस के ओबीसी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुलाकात के दौरान भूपेश बघेल ने लक्ष्मण सेन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और ओबीसी समाज की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय, समान अवसर और सभी वर्गों के सम्मान की पक्षधर रही है तथा मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से बुलंद कर सकता है।
इस अवसर पर लक्ष्मण सेन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने रायपुर शहर में ओबीसी कांग्रेस संगठन को वार्ड, बूथ और मोहल्ला स्तर तक विस्तार देने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में व्यापक सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम और सामाजिक संवाद के माध्यम से संगठन को नई मजबूती प्रदान की जाएगी।
लक्ष्मण सेन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर वे लगातार जनता के बीच सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग की समस्याओं, अधिकारों और हितों को लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, ताकि समाज की आवाज मजबूती के साथ उठाई जा सके।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ओबीसी समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले लक्ष्मण सेन को मिली नई जिम्मेदारी से रायपुर शहर में कांग्रेस संगठन को नई गति मिलेगी और पार्टी की जमीनी गतिविधियों को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।
Subscribe our newsletter to stay updated