news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

*शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष यदु के ऊपर फर्जी केस मे गिरफ्तार : जिला महासचिव मुकेश साहू*
आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in. रायपुर(छ.ग.)
बलौदाबाजार/कसडोल।शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष यदू जो कि आम जनता के हित में लगातार जनता के बीच रह कर लड़ाई लड़ रहे हैं इस लड़ाई को देखते हुए आम जनता शिवसेना पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं और किसी भी कंपनी या शासन प्रशासन के द्वारा किसी भी आमजन के ऊपर अत्याचार होता है तो जिलाध्यक्ष संतोष यदू एवं बलौदा बाजार जिला इकाई के शिव सैनिक एवं पदाधिकारी एकजुट होकर के लोगों की मदद करते हैं एवं उनको न्याय दिलवाते हैं 
बता दे की पिछले वर्ष 7,8,2021 में ग्राम केसदा में मेसर्स रामकिइन्वायरो कंपनी के निर्माण के लिए जनसुनवाई था जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे और कुछ राजनीतिक दलों के द्वारा कार्यक्रम स्थल का टेंट को तोड़फोड़ एवं पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की किया गया एवं शिवसेना के जिला अध्यक्ष संतोष यदू के द्वारा किसी भी प्रकार की शांति भंग एवं किसी पुलिस बल को नुकसान नहीं पहुंचाया गया जिसकी समस्त गतिविधियां सोशल मीडिया में न्यूज़ मीडिया के माध्यम से चलाया गया था जिस न्यूज़ में शिवसेना के जिला अध्यक्ष एवं जिला इकाई के शिवसैनिकों को जनसुनवाई स्थल के सामने बैठकर प्रदर्शन करते दिखाया गया हैऔर और 9 महीने बाद सिमगा टीआई डी के मारकंडे पुलिस के द्वारा 27 ,5 ,2022 को बलौदा बाजार मुख्यालय से यह कह कर गिरफ्तार कर लिया गया कि आप केसदा के जनसुनवाई में तोड़फोड़ एवं पुलिस बल को चोट पहुंचाई है और साथ ही साथ संतोष यदू जी को यह भी कहा गया कि जिस तरह से तुम्हारे बाप धनंजय परिहार को घसीटते हुए अंदर किए थे उसी तरह तुमको भी घसीटते हुए ले जाऊंगा यह कह कर हमारे माननीय प्रदेश प्रमुख जी का अपमान किया ऐसे टीआई को पद से मुक्त कर घर बैठा देना चाहिए।
     अगर शासन-प्रशासन इस प्रकार से किसी जनसेवक को झूठे आरोप में फंसाकर अंदर करती रहेगी और किसी के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी कर अपमानित करता रहा तो शासन प्रशासन और कानून से लोगों का विश्वास उठ जाएगा और बेगुनाह को सजा भुगतना पड़ेगा।
 अतः शिवसेना जिला महासचिव वा कसडोल ब्लाक प्रभारी मुकेश साहू यहां केस का विरोध कर रहे हैंऔर शासन प्रशासन से यह मांग कर रहे हैं कि सिमगा टीआई डी के मारकण्डे को बर्खास्त करें और शिव सेना जिला अध्यक्ष संतोष यदू को रिहा करें जिसमें कसडोल ब्लाक अध्यक्ष मुकेश कुमार साहू ने बताया की शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष यदु को फर्जी केस मे गिरफ्तार किया गया है और पुलिस शासन ने झुट फरारी का आरोप लगाया है।

You can share this post!

Related Posts