कांग्रेस और पाकिस्तान का नापाक रिश्ता क्या कहलाता है ? भाजपा नेता आलोक पांडेय के प्रभार क्षेत्र ग्राम गोंदपुर में सूचना प्रसारण केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
रायपुर/गोंदपुर। भाजपा के केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज भाजपा नेता आलोक पांडेय के प्रभार क्षेत्र ग्राम गोंदपुर पहुंचे और कांग्रेस पार्टी को जमकर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बार-बार कभी कांग्रेसी पाकिस्तान की गोद में बैठ जाते हैं तो कभी पाकिस्तान कांग्रेस की गोद में बैठ जाता है ? इन लोगों को भारत में रहते हुए पाकिस्तान का गुणगान करने कि आखिर जरूरत क्यों पड़ती है ? यह अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए कैसी घिनौनी राजनीति है, जो भारत के चुनाव के समय पाकिस्तान का गुणगान करवाती है ? यह कैसी राजनीति है जो भारत की हजारों एकड़ भूमि को पाकिस्तान को सौंप देती है?
Subscribe our newsletter to stay updated