कांग्रेस पार्टी को चुनौती ! है दम तो स्वीकार करें ! छत्तीसगढ़ भाजपा नेता उज्जवल दीपक ने 4 जून को लड्डू खाने दिया कांग्रेस को निमंत्रण, देखें वीडियो और ट्विट कर क्या कहा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के तेज तर्रार भाजपा नेता वैसे तो सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं। उनके द्वारा कई मुद्दों को उठाया गया और मीडिया में एक अच्छे प्रवक्ता के रूप में भी कई डिबेट में शानदार प्रस्तुति भी देखी गई है। इस बार तो भाजपा नेता उज्जवल दीपक ने ट्विटर पर कांग्रेस पार्टी को खुली चुनौती दे डाली और कहा कि अगर कांग्रेस में दम है तो चुनौती स्वीकार करें।
भाजपा नेता उज्जवल ने ट्विटर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी को चुनौती ! है दम तो स्वीकार करें ! कांग्रेस पार्टी का कहना है कि उनकी सरकार बन रही है। शर्त लगा लें ? 4 जून को न्यू दिल्ली स्वीट्स में (कांग्रेस मुख्यालय के सामने ) मिलते हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लड्डू मैं खिलाऊंगा अगर उनकी सरकार बनी तो !! और हां , हमारी सरकार तो बन ही रही है लड्डू खाने जरूर आइएगा। मतलब चित भी आपकी और पट भी। लड्डू खाने जरूर मिलेगा।
भाजपा नेता ने आगे ट्विट पर यह भी कहा कि दिनांक 3 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद मैने यहीं से लड्डू खरीदे थे । तो फिर मिलते हैं इस बार फिर , 4 जून को यहीं ? है चुनौती स्वीकार ?
इनके द्वारा कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के सामने वीडियो जारी कर यह भी कहा गया कि यहां पर पूरा सन्नाटा पसरा हुआ है, कांग्रेस सरकार नही आ पाई है और हैं तैयार हम विपक्ष की भूमिका के लिए ऐसा लिखा गया है , और अभी हम सामने जा रहे हैं दिल्ली स्वीट्स जहां हम लड्डू खरीदेंगे भाजपा कार्यालय में बांटने के लिए और जश्न मनाने के लिए भाजपा की शानदार जीत का।बहरहाल जीत किसकी होगी यह तो 4 जून को ही पता चलेगा, लेकिन भाजपा पूरे जोश के साथ यह चुनाव अबकी बार 400 पार के नारे के साथ अग्रसर होते दिखाई दे रही है।
Subscribe our newsletter to stay updated