news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

मल्लिकार्जुन खड़गे जी के निवास पर असम को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक संपन्न

असम की राजनीतिक दिशा और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ गहन विचार-विमर्श....

रायपुर।पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद, रायपुर लोकसभा विकास उपाध्याय ने जानकारी दी कि असम के लिए नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक के साथ माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के निवास पर एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में असम प्रदेश में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, जनसरोकारों को मजबूती से उठाने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तृत और गहन चर्चा की गई। इस दौरान असम की राजनीतिक दिशा को लेकर कई अहम निर्णयों और सुझावों पर विचार-विमर्श हुआ।

इस गरिमामयी बैठक में के. सी. वेणुगोपाल जी, जितेंद्र सिंह जी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार जी, बंधु तिर्की जी, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई जी, सीएलपी नेता देबब्रत सैकिया जी तथा सांसद रकीबुल हुसैन जी की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कांग्रेस पार्टी असम में जनआकांक्षाओं के अनुरूप मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और विकासोन्मुख राजनीति को आगे बढ़ाएगी।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise