युवा कांग्रेस चुनाव में मोहम्मद अकरम की मजबूत दावेदारी, बैलेट नंबर 03 के लिए युवाओं से समर्थन की अपील....
रायपुर। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला अध्यक्ष पद के चुनाव में मोहम्मद अकरम ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए युवाओं के बीच सक्रिय प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प जताते हुए समर्थकों एवं युवा कार्यकर्ताओं से अपने पक्ष में समर्थन की अपील की है।
मोहम्मद अकरम ने कहा कि युवा कांग्रेस में युवाओं की भागीदारी और सक्रियता को और बढ़ाने की जरूरत है। उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाकर युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना और संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक प्रभावी रूप से सक्रिय करना है।
चुनावी अभियान के दौरान बैलेट नंबर 03 को प्रमुखता से सामने रखा जा रहा है। उनके समर्थक भी लगातार युवाओं से संपर्क कर मोहम्मद अकरम के पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत जनसंपर्क के माध्यम से भी चुनावी अभियान को गति दी जा रही है।
मोहम्मद अकरम ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि संगठन में नई ऊर्जा और नई सोच के साथ काम करने के लिए उन्हें अपना समर्थन दें। उन्होंने भरोसा जताया कि युवाओं का साथ मिलने पर वे संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जनहित के मुद्दों पर प्रभावी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
Subscribe our newsletter to stay updated