news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

बागबाहरा में उपाध्यक्ष पद के अविश्वास प्रस्ताव पर प्रदेश महामंत्री कन्हैया पर्यवेक्षक तथा पूर्व अध्यक्ष केशव चंद्राकर सह-पर्यवेक्षक नियुक्त हुए:-
आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in. रायपु(छ.ग.) 
रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद, बागबाहरा में उपाध्यक्ष पद के अविश्वास प्रस्ताव के लिए कन्हैया अग्रवाल, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पर्यवेक्षक तथा श्री केशव चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष- ब्लाक कांग्रेस कमेटी, बागबाहरा को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाता है।
नियुक्त पर्यवेक्षकद्वय से आग्रह किया गया है कि, बागबाहरा पहुंचकर जिला / नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, क्षेत्रीय विधायक, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी संगठन के निर्वाचित पार्षदों के साथ चर्चा व समन्वय स्थापित कर अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान कराकर सफल बनाने की दिशा में समुचित कार्यवाही करेंगे।


You can share this post!

Related Posts
Adevertise