Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

धान खरीदी में BJP सरकार का खुला धोखा, आम आदमी पार्टी रायपुर लोकसभा प्रभारी अजीम खान का हुंकार—अन्नदाता को ठगने नहीं देंगे,10 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास घेराव, रायपुर से उठेगी किसान-विद्रोह की चिंगारी....

रायपुर।छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर भाजपा सरकार की नाकामी अब प्रशासनिक भूल नहीं,बल्कि किसानों के साथ किया गया खुला धोखा बन चुकी है।सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के रायपुर लोकसभा प्रभारी अजीम खान ने तीखा हमला बोलते हुए 10 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास घेराव का ऐलान किया है।

अजीम खान ने कहा कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर धान खरीदी की समय-सीमा सीमित रखकर अन्नदाता को आर्थिक नुकसान पहुँचाने की साजिश रची है।खेतों में पसीना बहाने वाला किसान आज धान बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है, जबकि सत्ता में बैठे लोग कुर्सी बचाने में मस्त हैं।

किसान लाइन में, सरकार लूट में:

आम आदमी पार्टी के रायपुर लोकसभा प्रभारी अजीम खान ने आरोप लगाया कि—

धान खरीदी केंद्रों पर अराजकता फैली हुई है

टोकन सिस्टम भाजपा सरकार की पूरी तरह

नाकाम व्यवस्था बन चुका है।

हजारों किसानों का धान आज भी घरों में सड़ रहा है।

सरकार जानबूझकर खरीदी रोककर किसानों को बिचौलियों के हवाले करना चाहती है

उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि सुनियोजित किसान-विरोधी नीति है।

“अब चुप नहीं बैठेंगे, सड़कें गर्म होंगी” — अजीम खान

अजीम खान ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा—

“धान खरीदी की तारीख बढ़ाना भाजपा सरकार का फर्ज है।अगर सरकार ने अन्नदाता की मेहनत की कीमत नहीं समझी, तो आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री निवास ही नहीं, सरकार की नींव तक हिला देगी।”

10 फरवरी को रायपुर बनेगा जनआक्रोश का मैदान:

आम आदमी पार्टी के आह्वान पर प्रदेश भर से किसान, मजदूर और आम नागरिक 10 फरवरी को रायपुर पहुँचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

अजीम खान के कहा कि यह आंदोलन भाजपा सरकार की किसान-विरोधी सोच के खिलाफ निर्णायक टकराव साबित होगा।

अब फैसला भाजपा सरकार को करना है—

या तो अन्नदाता का हक़ लौटाओ,

या फिर रायपुर की सड़कों पर उठे जनआक्रोश का सामना करो।

You can share this post!

Related Posts