news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

दीपावली पर भूपेश बघेल से मिले OBC कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सेन, लिया आशीर्वाद; संगठन की मजबूती का लिया संकल्प.....

रायपुर। दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी OBC विभाग के अध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल से उनके सिविल लाइन स्थित निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सेन ने उन्हें दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस आत्मीय मुलाकात के राजनीतिक और संगठनात्मक मायने भी निकाले जा रहे हैं। OBC कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा पिछड़े वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मुलाकात के दौरान लक्ष्मण सेन ने कहा कि भूपेश बघेल का स्नेह, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति समर्पण कांग्रेसजनों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके मार्गदर्शन से संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देने और समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने की प्रेरणा मिलती है।

सेन ने इस आत्मीय भेंट और मार्गदर्शन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को त्योहार के बहाने संगठनात्मक संवाद और वरिष्ठ नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं के जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise