Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल

 


 जगदलपुर।  शासकीय प्राथमिक शाला डुरकीगुड़ा(दरभा )में शुक्रवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय में किया गया जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आदि प्रमुख रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में सुशील बघेल ने प्रथम व दीक्षा कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विशाखा मौर्य प्रथम व बिन्देश्वरी द्वितीय स्थान पर रहीं।


 इसके पश्चात् बच्चों को टेली विजन के माध्यम से भारत मंडपम में चल रहे राष्ट्रपति जी के सम्बोधन का वीडियो दिखाया गया जिसमें माननीय राष्ट्रपति जी ने बताया की कैसे भारत के वैज्ञानिको ने भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाते हुए देश का गौरव विश्व में बढ़ाया है। इसके बाद बच्चो ने NCERT द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर निर्मित वीडियो भी देखा। साथ ही विद्यालय के प्रधान अध्यापक रोशन झा ने बच्चों को चंद्रयान और अंतरिक्ष सम्बन्धित गतिविधियों पर बच्चों को विभिन्न जानकारी प्रदान की व आज के कार्यक्रम का समापन किया।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise