Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

प्रेरणा साहित्य समिति का सम्मान समारोह कल बालोद में...

बालोद। प्रेरणा साहित्य समिति बालोद द्वारा 15 सितंबर 2024 दिन रविवार को निषाद भवन ग्राम सिवनी में जनकवि स्वर्गीय बिसंभर यादव मरहा जी की स्मृति में सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार डॉ पीसी लाल यादव जी गंडई होंगे। अध्यक्षता तुलसी मानस प्रतिष्ठा के कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार श्री जगदीश देशमुख जी करेंगे। विशिष्ट अतिथि लोक गायक एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री सीताराम साहू श्याम जी होंगे। विशेष अतिथि के रूप में भागवताचार्य पंडित त्रिभुवन मिश्रा फिंगेश्वर गरियाबंद, श्री राजेंद्र निषाद जी जिला अध्यक्ष निषाद समाज बालोद होंगे।

इस अवसर पर स्वर्गीय बिसम्भर यादव पुण्य स्मृति सम्मान डॉ पीसी लाल यादव जी को एवं प्रेरणा साहित्य सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय श्री विश्राम चंद्राकार जी के नाम उनके परिजनों को दिया जाएगा। श्री धर्मेन्द्र कुमार श्रवण जी को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त होने पर विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। अक्षर प्रेरणा सम्मान जिले के पांच शिक्षको को प्रदान किया जाएगा जिसमें बालोद तहसील से श्री लोचन देशमुख जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा ज, गुरुर तहसील से श्री चंपेश्वर सिंह राजपूत जी शासकीय पीएमश्री प्राथमिक शाला भिरई, गुण्डरदेही तहसील से श्री द्रोण कुमार सार्वा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिचबोड, डॉडी तहसील से श्री टिकेश्वर सिन्हा जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोटिया एवं डोंडी लोहारा तहसील से श्रीमती मुनमुन सिन्हा शासकीय प्राथमिक शाला गैंजी सम्मिलित हैं। इस अवसर पर जिले प्रसिद्ध हास्यकवि एवं मंच संचालक श्री गजपति राम साहू जी के दो काव्य संग्रह जीवन दीप जले एवं सीख संपदा का विमोचन किया जाएगा।

 द्वितीय सत्र में उपस्थित साहित्यकारों द्वारा काव्यपाठ किया जाएगा। द्वितीय सत्र के अतिथि इसप्रकार होंगे। मुख्य अतिथि श्री गोरेलाल शर्मा जी संस्कृताचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार बालोद, अध्यक्षता डॉ. अशोक आकाश जिला समन्वयक छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग बालोद। विशेष अतिथि श्री अखिलेश्वर मिश्रा जी अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम बालोद। डॉ. इकबाल खान तन्हा अध्यक्ष वनांचल साहित्य समिति मोहला। श्री संतोष ठाकुर अध्यक्ष हस्ताक्षर साहित्य समिति दल्ली राजहरा। श्री ओमप्रकाश साहू अंकुर जी अध्यक्ष साकेत साहित्य परिषद सुरगी। वीरेन्द्र कुमार तिवारी वीरू शिवनाथ साहित्य समिति डोंगरगांव होंगे। कार्यक्रम की सफलता हेतु समिति के अध्यक्ष जयकांत पटेल, उपाध्यक्ष पुसन कुमार साहू, सचिव डॉ एस एल गंधर्व, कोषाध्यक्ष दानेश्वर सिन्हा, संगठन सचिव लव कुमार सिंह, सदस्य श्रीमती गायत्री साहू, श्रीमती संध्या पटेल, वीरेंद्र देवांगन, गजेंद्र साहू, संरक्षक गण श्री जगदीश देशमुख, श्री गोरेलाल शर्मा, श्री पुष्कर सिंह राज, श्री अरूण कुमार साहू के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं। उक्ताशय की जानकारी प्रेरणा साहित्य समिति के मीडिया प्रभारी श्री सुरेश देशमुख ने दी।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise