Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



  जगदलपुर|छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार बस्तर जिला शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व बस्तर जिला प्रभारी शकील रिजवी की उपस्थिति में बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय बिसाई के नेतृत्व में आज सम्भाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में बस्तर जिला युवा कांग्रेस जगदलपुर ने 'रोजगार दो,न्याय दो' पोस्टर का विमोचन किया।



बस्तर जिला शहर अध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर युवा कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में 'न्याय दो, रोजगार दो' अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वारा घर-घर पहुंचकर 'न्याय दो, रोजगार दो' अभियान के तहत फार्म भरवाया जाएगा। इसके माध्यम से हम लोगों से संपर्क कर बेरोजगारी के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगे।

डोर टू डोर कैंपेंन के दौरान प्रदेश में पूर्व की कॉंग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अतिरिक्त युवा कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर भी यह अभियान चलाएगा। अजय बिसाई ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा मार्च के पहले सप्ताह में प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है औऱ यह यात्रा रविवार को मणिपुर से शुरू हो चुकी है।

इस पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, जिला प्रभारी व संयुक्त महामंत्री शक़ील रिज़वी, सभापति कविता साहू, पूर्व अध्यक्ष राम शंकर राव,वरिष्ठ कोंग्रेसी अतिरिक्त शुक्ला,रंजीत बख्शी,महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी,पार्षद बलराम मौर्य,कमलेश पाठक, सुखराम नाग,महामंत्री ज़ाहिद हुसैन,महेश द्विवेदी,अनुराग महतो, सेमियल नाथ,असीम सुता,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप दास,विक्रांत,शादाब अहमद, उस्मान रज़ा,योगेश पाणिग्रही, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खम्बारी,निकेत झा, तौसीफ जहां, शाहनाज बेगम, रविशंकर, आदर्श दलाई, साहिल, मनोज यादव,सलीम अली, हर्षल पटेल, विक्की राव,आशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे.

You can share this post!

Related Posts
Adevertise